चंदौली, नवम्बर 15 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण शनिवार की रात एक डम्फर वाहन स्थानीय चौराहे से वाराणसी मालवीय पुल चढ़ान पर भारी वाहनों के रोकथाम के लिए लगाये गए बैरियर में फस गया। जिससे बैरियर टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। बैरियर में डम्फर वाहन फसने से मार्ग के दोनों तरफ गाड़ियों की पहिया थम गया। जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गईं और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी। जिससे राहगीरों और रोजमर्रा कार्य से वापस घर जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए चंदौली जिला के पड़ाव चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है। जिसमे एक टीएसआई, दो सिपाही और दो गॉर्ड रहते है। उसके बावजूद स्थानीय चौराहे से होते हुए 14 चक्का डम्फर राजघाट मालवीय पूल चढ़ान पर पहुँच...