नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। महात्मा गांधी स्मृति स्थल राजघाट पर सोमवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के चलते राजधानी के मध्य इलाकों में यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए बताया कि सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक राजघाट और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कारणों से ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही धीमी रहने या आंशिक रूप से बंद होने की आशंका है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट तक और शांति वन चौक से आईपी फ्लाईओवर तक यातायात प्रभावित रहेगा। इसके अलावा एनएस मार्ग पर आसफ अली रोड से दिल्ली गेट तक, शांति वन चौक से निषाद राज मार्ग और राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास की ओर ...