मिर्जापुर, नवम्बर 29 -- राजगढ़। क्षेत्रीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे नवजात बच्ची मिली। बिलखने की आवाज सुनकर पहुंचे स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। नवजात बिल्कुल स्वस्थ है। चिकित्सक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। क्षेत्र के राजगढ़ गांव निवासी राम सकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में संविदा पर स्वीपर का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह लगभग पांच बजे अस्पताल के जनरल वार्ड में साफ सफाई कर रहे थे। तभी जनरल वार्ड के पास स्थित शौचालय से बच्चे के बिलखने की आवाज सुनाई पड़ी। वार्ड की सफाई छोड़कर स्वीपर रामसकल शौचालय में देखा तो प्याले में पड़ा नवजात पड़ा था। उन्होंने तत्काल डा. सर्वेश कुमार पांडेय को सूचना दी। डाक्टर स्टाफ नर्स शिवा देवी को साथ लेकर म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.