मऊ, दिसम्बर 18 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत धनौली रामपुर गांव में गुरुवार को राजगुरु मठ वाराणसी के पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती जी का आगमन हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें अंग वस्त्र और फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। पीठाधीश्वर स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्य जीवन के लिए वरदान है और असत्य अभिशाप है। सत्य ने पृथ्वी को धारण कर रखा है। उन्होंने कहा कि सत्य से सूर्योदय होता है। वे जीवन को सत्य के मार्ग पर चलने और असत्य से बचने की शिक्षा देते हैं। क्योंकि सत्य ही पृथ्वी को धारण करता है। इस दौरान पूर्व चेयरमैन गुलाबचंद गुप्ता, संतोष राय, राकेश राय, गिरीश राय, अतुल कुमार, सच्चिदानंद राय, महेंद्र कुमार, उमेश रघुपति आदि लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...