बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना फोटो : राजगीर ट्रेन-राजगीर स्टेशन पर शुक्रवार की देर शाम हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करते सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। मुंबई से राजगीर के लिए ट्रेन सेवा की शुरुआत हो गयी। शुक्रवार की देर शाम राजगीर से मुंबई के लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस रवाना हुई। सांसद कौशलेन्द्र कुमार व रेलवे के वरीय अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को राजगीर से रवाना किया। यह ट्रेन राजगीर से मुंबई के बीच प्रतिदिन चलेगी। सांसद ने कहा कि यह राजगीर के लिए बड़ी सौगात है। इससे व्यापार, रोजगार व पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए जनता काफी दिनों से मांग कर रही थी। राजगीर से हावड़ा तक ट्रेन चलाने की मांग भी जल्द ही पूरा की जाएगी। मौके पर स्टेशन प्रबंधक सीबी सिंह, बुकिंग सुपरवाइजर देवेन्द्र...