बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ के लिए रेलवे ने की घोषणा राजगीर, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा, दीपावली व छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने राजगीर से दिल्ली के आनंद विहार तक स्पेशल ट्रेन का परिचालन फिर से किये जाने की घोषणा की है। हर सप्ताह शुक्रवार को राजगीर से यह ट्रेन खुलेगी। इस पूजा स्पेशल ट्रेन को राजगीर से शुक्रवार की रात 11 बजकर 30 मिनट पर खोला जाएगा। शनिवार की सुबह दो बजे पटना जंक्शन ओर शाम को सात बजे आनंद विहार पहुंचेगी। आनंद विहार से भी यह ट्रेन शुक्रवार की रात 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेगी। शाम को चार बजकर 20 मिनट पर पटना और सात बजकर 50 मिनट पर राजगीर पहुंचेगी। इसका परिचालन 26 सितंबर से 28 नवंबर तक किया जाएगा। यह बिहारशरीफ, हरनौत, बख्तियारपुर, फतुहा, पटना, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकेगी। इसमें चार सामान्य व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.