नवादा, फरवरी 9 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आगामी 15 फरवरी को राजगीर में आयोजित होने वाले भव्य शिव तांडव और ध्यान उत्सव को लेकर नवादा में भी भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक महासंगम में नवादा जिले से हजारों की संख्या में शिवभक्तों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिले के विभिन्न गांवों में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार व जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। इस महाआयोजन को लेकर आध्यात्मिक मार्गदर्शक ओशामिन उर्फ राकेश चंद्रा के संदेशों को भी साझा किया जा रहा है। लोगों को बताया जा रहा है कि इस आयोजन में देशभर के 100 से अधिक अनुभवी कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। साधना और संगीत के इस संगम से न केवल मानसिक शांति मिलेगी, बल्कि यह स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। अंतरराष्ट्रीय संयोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.