बिहारशरीफ, फरवरी 9 -- नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में जांच टीम ने किया निरीक्षण फोटो : राजगीर सड़क-राजगीर में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करते अधिकारी। राजगीर, निज संवाददाता। नगर परिषद के वार्ड संख्या 21 में बुडको द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य में घोर अनियमितता के आरोपों को लेकर एसडीओ के आदेश पर जांच की गई। जांच के लिए लघु सिंचाई विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार गुप्ता एवं बुडको के कनीय अभियंता अरविंद कुमार को नामित किया गया था। जांच के दौरान ठेकेदार द्वारा कोई भी आवश्यक कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे कार्य की तकनीकी जांच संभव नहीं हो सकी। हालांकि, आसपास के ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में भारी अनियमितता एवं घटिया गुणवत्ता की शिकायत की। कनीय अभियंता ने बताया कि यह कार्य बुडको द्वारा कराया जा रहा है और डीसीएलआर राजगीर इस जां...