बिहारशरीफ, दिसम्बर 13 -- राजगीर में श्रोत्रिय परिषद का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि हुए शामिल फोटो: श्रोत्रिय परिषद: राजगीर की झुनकी धर्मशाला में दीप जलाकर सम्मेलन का उद्घाटन करते राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय व अन्य। राजगीर, निज संवाददाता। भारतीय श्रोत्रिय विकास परिषद के दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन शनिवार को राजगीर में हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने समाज के विकास, शिक्षा और संगठन को लेकर मंथन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि श्रोत्रिय समाज शिक्षा, संस्कार और संगठन के जरिए आगे बढ़ रहा है। परिषद शिक्षा को बढ़ावा देने, मेधावी छात्रों की मदद, वेद परंपरा, समाज की एकता, स्वास्थ्य और कौशल विकास पर काम कर रही है। मंच संचालन सत्यनारायण पांडेय ने किया। मौके पर ...