बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- राजगीर, निज संवाददाता। शहर के दांगी धर्मशाला परिसर स्थित शिव मंदिर की दान पेटी को तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने रुपये चुरा लिये। दांगी टोला के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर थाना प्रभारी रमन कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसमें मुंह ढके हुए पांच युवकों की संदिग्ध गतिविधि कैद हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात 11 बजे तक मंदिर भजन-कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। इसके बाद प्रसादी वितरण एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न होने पर सभी लोग रात करीब 12 बजे मंदिर परिसर से अपने-अपने घर लौट गए। आशंका जताई जा रही है कि रात्रि लगभग दो बजे चोरों ने घटना को अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.