बिहारशरीफ, दिसम्बर 17 -- संगठन विस्तार व अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा राजगीर, निज संवाददाता। बिहार पेंशनर समाज की राजगीर अनुमंडल शाखा की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में संगठन विस्तार, पेंशनरों की समस्या व सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भूमिका निभाने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्ष डॉ. जयनंदन पांडेय ने की। उन्होंने कहा कि पेंशनर समाज के सदस्य प्रबुद्ध, अनुभवी व जागरूक नागरिक हैं। इनकी समाज में एक विशिष्ट पहचान है। इसलिए जरूरी है कि सकारात्मक सोच के साथ समाज और देश के कल्याण के लिए कार्य करें। सचिव कामेश्वर प्रसाद सिंह ने रेलवे द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को यात्रा में मिलने वाली रियायत को बंद करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने इसी फिर से लागू करने की मांग की। बैठक में डा. जयनंदन प्रसाद को सभापति, सिद्धेश्वर प्रसाद व बच्चू प्रसाद सिंह को उप सभापति,...