बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमरडीहा गांव के पास पंचाने नदी पर बने पुल के नीचे से शनिवार को एक शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान भी नहीं हैं। लोग डूबने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को सदर अस्पताल में रखा गया है। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...