बिहारशरीफ, दिसम्बर 15 -- राजगीर में डायनासोर पार्क के लिए शीघ्र जारी होगा टेंडर 6 अलग-अलग जोन में रोमांच का अनुभव कर पाएंगे पर्यटक 4.5 हेक्टेयर में बनने वाले पार्क के निर्माण पर खर्च होंगे 20 करोड़ नेचर सफारी में बोलने वाला पेड़, कृत्रिम ज्वालामुखी से सजीव होगा मेसोजोइक युग 15 मीटर लंबा डिप्लोडोकस और आपस में लड़ते हुए टी-रेक्स होंगे मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए बनेगी डिगिंग साइट, जहाँ रेत में जीवाश्म खोजने का मिलेगा मौका फोटो: डायनासोर पार्क मॉडल: राजगीर नेचर सफारी में प्रस्तावित डायनासोर पार्क। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में सूबे का पहला डायनासोर पार्क बनाने की कवायद अब अंतिम चरण में है। राज्य सरकार से मंजूरी मिलने के बाद अब इसके निर्माण के लिए शीघ्र ही टेंडर निकाला जाएगा। नेचर सफारी में प्रस्तावित क्लिफ वॉ...