बिहारशरीफ, फरवरी 14 -- राजगीर में जलक्रांति का साक्षी बना गंगाजल जलाशय निरीक्षण कर संतुष्ट दिखे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजगीर, निज संवाददाता। दक्षिण बिहार के लिए जीवनरेखा बन चुकी गंगाजल उद्भव परियोजना ने जल प्रबंधन और सतत विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। शनिवार को मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गंगाजी जलाशय राजगृह का निरीक्षण किया। लबालब भरे जलाशय को देखकर उनके चेहरे पर संतोष और उपलब्धि की स्पष्ट झलक देखने को मिली। यह दृश्य मुख्यमंत्री के उस भागीरथी संकल्प का प्रतीक था, जिसने राजगीर, गया और नवादा जैसे जल-संकटग्रस्त क्षेत्रों में हर-घर गंगाजल की परिकल्पना को साकार कर दिखाया। मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि वर्ष 2020 के मार्च माह में प्रारंभ हुई यह महत्वाकांक्षी परियोजना आज अपने पूर्ण स्वरूप में लाखों लोगों के जी...