बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- दुकानदारों से श्रावण महीने में मांस-मछली नहीं बेचने का किया गया आग्रह राजगीर, निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला को देखते हुए नगर परिषद ने शनिवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। नगर प्रबंधक सुजीत कुमार ने दुकानदारों से श्रावण माह में मांस-मछली नहीं बेचने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कार्यपालक पदाधिकारी अजीत कुमार के निर्देश पर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राजगीर पर्यटक के साथ धार्मिक नगरी भी है। श्रावण माह में यह आस्था का केन्द्र बना रहता है। दूर-दूर से लोग महाभारतकालीन सिद्धनाथ मंदिर में जल अर्पण करने आते हैं। ऐसी स्थिति में मांसाहार बिकना दुर्भाग्यपूर्ण है। एक महीने तक इनकी बिक्री रोक दी जाए तो राजगीर सुंदर व श्रद्धापूर्ण दिखेगा। राजगीर की महत्ता बढ़ाने में सभी का सहयोग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.