बिहारशरीफ, जून 28 -- राजगीर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार को करंट से बुजुर्ग की मौत हो गयी। मृतक 60 वर्षीय सिया यादव हैं। परिजनों ने बताया कि वे बाजार से लौट रहे थे। इसी दौरान एक पोल से सट गये। पोल में पहले से बिजली प्रवाहित हो रहा था। पोल के संपर्क में आते करंट लगने से जमीन पर गिर गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...