बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- सत्ता संग्राम : सिलाव, निज संवाददाता। राजगीर विधानसभा क्षेत्र के बिद्दुपुर-फतेहपुर में रविवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार तो संचालक बिगुल सिंह ने किया। सम्मेलन में विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि राजगीर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन एकजुट है। विधायक कौशल किशोर ने कहा कि राजगीर में जो काम हुए है वह किसी से छिपे हुए नहीं है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने न सिर्फ सड़कों का जाल बिछाया बल्कि राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलायी। सिलाव नगर पंचायत की मुख्य पार्षद जय लक्ष्मी ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि नीतीश कुमार को फिर से सत्ता में लाना है तो अधिक से अधिक लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें। मौके पर सुधीर सिंह, मो. अरशद, पंक...