पटना, दिसम्बर 19 -- बिहार पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन नालंदा का तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। पर्यटन विभाग ने गुरुवार को बताया कि इसकी सारी प्रशासनिक तैयारियां पूरी हो गई है। 19, 20 एवं 21 दिसंबर को मुख्य कार्यक्रम आरआईसीसी और राजगीर हॉकी मैदान के निकट खाली भूखंड में होगा। राजगीर महोत्सव में तीन दिनों तक विश्व प्रसिद्ध कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। पहले दिन मशहूर पार्श्व गायक कैलाश खैर रंग जाएंगे। दूसरे दिन बॉलीवुड सिंगर सलमान अली और तीसरे दिन गायिका भाव्या पंडित की प्रस्तुति होगी। महोत्सव के सफल आयोजन के लिए पर्यटन विभाग तथा नालंदा प्रशासन ने तैयारियां की हैं। बेहतर विधि व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम रहेंगे। समारोह स्थल पर अच्छी लाइटिंग, प्रचार-प्रसार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, स्टॉल, कृषि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.