बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- राजगीर, निज संवाददाता। पटना और राजगीर के बीच स्पेशल ट्रेन चलायी जा रही थी। राजगीर-पटना फास्ट मेमू 03201 को अब नियमित कर दिया गया है। अब यह स्पेशल ट्रेन नहीं बल्कि नियमित रूप से चलेगी। इसका नंबर बदलकर 63273 और 63274 कर दिया गया है। स्थानीय लोग काफी समय से इसकी मांग कर रहे थे। यह श्रमजीवी एक्सप्रेस के खुलने से मात्र 25 मिनट पहले सात बजकर 40 मिनट पर राजगीर से खुलेगी और 10 बजे पटना पहुंचेगी। किराया भी पैसेंजर ट्रेन का लगेगा। इससे यात्रियों को तो फायदा होगा ही, श्रमजीवी एक्सप्रेस पर से यात्रियों का दबाव भी कम होगा। स्टेशन प्रबंधक सीबी सिंह ने बताया कि इस ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस राजगीर में ही किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...