बिहारशरीफ, अप्रैल 22 -- राजगीर नेचर सफारी और जू सफारी में अब सुबह 6 बजे से होगी इंट्री राजगीर, निज संवाददाता। गर्म मौसम और बढ़ते तापमान को देखते हुए वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राजगीर के नेचर सफारी और जू सफारी में पर्यटक केवल सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक ही प्रवेश कर सकेंगे। यह नया नियम 24 अप्रैल से लागू होगा। पहले सफारी में प्रवेश का समय सुबह 8 बजे से था, लेकिन अब इसे दो घंटे पहले कर दिया गया है ताकि पर्यटक धूप तेज होने से पहले ही भ्रमण कर सकें। नेचर सफारी, जू सफारी, ग्लास ब्रिज और बर्ड एवीयरी जैसे लोकप्रिय स्थल अब केवल निर्धारित समय सीमा में ही देखे जा सकेंगे। नालंदा वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार एम और जू सफारी निदेशक रामसुंदर एम के संयुक्त आदेश से यह बदलाव किया गया है। उन्होंने बताया कि राजगीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.