बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- राजगीर, निज संवाददाता। दानापुर-तिलैया पैसेंजर ट्रेन राजगीर से तिलैया तक पांच दिनों के लिए कैंसल रहेगा। पांच फरवरी तक इसका परिचालन स्थगित कर दिया गया है। यह ट्रेन प्रतिदिन चलती है। तिलैया-नवादा रेलखंड पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसी वजह से राजगीर से तिलैया तक एक से पांच फरवरी तक इसका परिचालन बाधित रहेगा। छह फरवरी से यह फिर से चालू किया जाएगा। राजगीर से किउल तक जाने वाली बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस तिलैया की बजाय करनौती होते हुए मोकामा, बाढ़ के रूट से चलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...