बिहारशरीफ, मई 23 -- अब सुबह 7 बजे से दोपहर 4 बजे तक घूम सकेंगे पर्यटक राजगीर, निज प्रतिनिधि। राजगीर का तापमान सामान्य होते ही जू-सफारी और नेचर सफारी के संचालन का समय फिर से पूर्ववत कर दिया गया है। अब फिर से सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा। इससे पहले गर्मी के प्रकोप के कारण समय घटाकर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया था। राजगीर में अप्रैल के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इस वजह से 22 अप्रैल को सफारी के संचालन समय में बदलाव किया गया था। अब मौसम सामान्य होने पर उक्त आदेश निरस्त कर दिया गया है। ऑनलाइन के साथ ही जू-सफारी के पार्किंग नंबर-5 स्थित टिकट काउंटर से ऑफलाइन टिकट भी प्राप्त किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...