कोडरमा, अगस्त 1 -- कोडरमा,हमारे प्रतिनिधि। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि का विस्तार किया है। इसी क्रम में राजगीर-कोडरमा-राजगीर स्पेशल ट्रेन के फेरे में भी वृद्धि की गई है। पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर जोन के जनसंपर्क पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ट्रेन के कुल 61 अतिरिक्त फेरे जोड़े गए हैं। अब यह ट्रेन 1 अगस्त 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रतिदिन चलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का मार्ग, ठहराव और समय पहले की तरह ही यथावत रहेगा। रेल प्रशासन का यह निर्णय यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग को देखते हुए लिया गया है, जिससे विशेष रूप से कोडरमा और राजगीर के बीच यात्रा कर रहे यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.