बिहारशरीफ, मार्च 6 -- राजगीर के हर वार्ड में बनेगा ओपन जिम और पार्क जमीन चयन की प्रक्रिया जारी फोटो: जिम : राजगीर में सड़क किनारे बना ओपन जीम। राजगीर, निज संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद के सभी 32 वार्डों में पार्क और ओपन जिम बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन की तलाश तेज कर दी गई है। नगर परिषद सभापति जीरो देवी ने बताया कि व्यस्त जीवनशैली में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए हर वार्ड में पार्क और ओपन जिम का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में 100 गज लंबी व 100 गज चौड़ी जमीन की तलाश की जा रही है। अब तक आठ वार्डों में जमीन का चयन हो चुका है, जबकि शेष वार्डों के लिए प्रक्रिया जारी है। अब तक जिन वार्डों में जमीन का चयन किया जा चुका है। उनमें वार्ड 1 के पथरौरा गांव, वार्ड 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.