बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- राजगीर के वनगंगा की पहाड़ियों पर लगी आग वन विभाग की तत्परता से डेढ़ घंटे में पाया गया काबू गश्ती दल की सूचना पर डीएफओ ने तुरंत भेजी टीम गर्मी में वनों को बचाने की तैयारी पूरी, पांचों पहाड़ियों पर बनाई गई 45 किलोमीटर लंबी फायर लाइन फोटो: राजगीर आग: राजगीर के वनगंगा पहाड़ पर लगी आग। बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। राजगीर थाना क्षेत्र स्थित वनगंगा के पास वाली पहाड़ी पर मंगलवार की शाम अचानक आग लग गई। सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैलने लगी थी। लेकिन, वन विभाग की मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा टल गया। गश्ती दल और क्विक रिस्पांस टीम की मेहनत से महज डेढ़ घंटे के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। डीएफओ राजकुमार मनमोहन ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे वन क्षेत्र में गश्ती कर रहे वनकर्मियों ने पहाड़ से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुर...