बिहारशरीफ, नवम्बर 24 -- आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में हुए सम्मानित फोटो : स्वर्ण पदक-राज्यपाल से मिले गोल्ड मेडल को दिखाते छात्र। राजगीर, निज संवाददाता। राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान द्वारा आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना में आयोजित नौंवे दीक्षांत समारोह में राजगीर के दो छात्रों को स्वण पदक से सम्मानित किया गया। बी फार्मा के छात्र मेघा कुमारी और शकीब अहमद को स्वर्ण पदक दिया गया है। मेघा, राजगीर के बड़ी मिल्की निवासी इंद्रमोहन सिंह निराला की पुत्री हैं। दोनों छात्रों ने अपने-अपने सत्र में सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक प्रदर्शन कर संस्थान का मान बढ़ाया है। शकीब अहमद राही (सत्र 2020-24) और मेघा कुमारी (सत्र 2021-25) ने बी फार्मा पाठ्यक्रम में अद्वितीय सफलता हासिल कर यह उपलब्धि प्राप्त की है। डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने छात्रो...