नवादा, जून 9 -- राजगीर के रत्नागिरि पर्वत के घने जंगलों में भटक कर फंसे दो विदेशी पर्यटकों को पुलिस और बचाव दल ने कड़ी मशक्कत और करीब 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राजगीर डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि बिहार सशस्त्र पुलिस (बीएसएपी) के एक जवान द्वारा मिली सूचना मिली कि रत्नागिरि पर्वत के जंगल क्षेत्र से हेल्प मी जैसी आवाज और सीटी की आवाज आ रही है। सूचना मिलते ही राजगीर थाना ने तुरंत एक बचाव दल को मौके पर भेजा। घने जंगल में लगातार खोज अभियान चलाने के बाद कड़ी मशक्कत के बाद दोनों विदेशी नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद थाना लाया गया ,जहां पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बौद्ध धर्म के अनुयायी हैं, और बौद्ध तीर्थ स्थलों के भ्रमण पर भारत आए हुए हैं। इसी क्रम में वे राजगीर पहुंचे थे। सुरक्षित बचाए गए आयरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.