पटना, जुलाई 11 -- राजगीर का हॉकी मैदान अंतरराष्ट्रीय मानक पर खरा उतरा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने राजगीर के हॉकी मैदान को तीन साल के लिए दस जून 2025 से लेकर 10 जून 2028 तक का गुणवत्ता प्रमाण पत्र दिया है। इसका फायदा यह होगा कि हॉकी का कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच राजगीर खेल मैदान में कराया जा सकेगा। खेल के क्षेत्र में बिहार के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। दरअसल, राजगीर का हॉकी मैदान अंतरराष्ट्रीय मानक का बनाया गया है। इस मैदान 91.4 मीटर लंबा और 55 मीटर चौड़ा है। यह अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की ओर से निर्धारित मानकों के अनुरूप है। मैदान में एस्ट्रोटर्फ, फ्लडलाइट और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.