पीलीभीत, नवम्बर 14 -- बिलसंडा। नगर में श्रीरामलीला मेले में रावण वध के बाद गुरुवार को राजगद्दी शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। वृंदावन के ब्रज बिहारी आदर्श रामलीला नाट्य मंच के कलाकारों ने लीला मंचन में राम-भरत मिलन और श्रीराम राज्याभिषेक के साथ लीला दिखाई। राम को राजगद्दी मिलते ही तीनों लोक में खुशियां मनाई गई। देवताओं ने पुष्प वर्षा कर मंगल कामना की।अयोध्या में राम और भरत गले मिले। दोनों भाइयों की आंखों से अश्रु धारा बह निकली। तत्पश्चात गुरु वशिष्ठ के आदेशानुसार राम को राजगद्दी दी गई। राम को राज तिलक लगाकर राज्याभिषेक किया। राज्याभिषेक होते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ गई। राजा राम ने दरबारियों, शुभचिंतकों व याचकों को उपहार दिया।इस दौरान हनुमान के हृदय में सीताराम को देख दरबारी प्रफुल्लित हो राम के जयकारे लगाए। इस दौरान राम ने आध्यात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.