धनबाद, जून 2 -- राजगंज, प्रतिनिध। राजगंज थाना क्षेत्र के चुंगी पहाड़पुर गांव में आपसी मारपीट में रविवार को महिला की मौत हो गई। मृतका बशीर की बेटी सलीमा है। बताया जाता है कि सलीमा (22) गांव के राजा तालाब में नहाने व बर्तन धोने गई थी। वहीं उसका किसी बात को लेकर रिश्ते की भतीजी से मारपीट हो गई। घटना में सलीमा तालाब के किनारे बेहोश हो गई। इसके बाद घटना की खबर जब घर वालों को लगी तो घर वाले उसे राजगंज के निजी नर्सिंग होम में ले गए। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका का ससुराल सहानी कुल्ही कतरास बताया जाता है। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी है, पर उसका तलाक हो गया था और वह अकेले ही अपने मायके में रह रही थी। इधर घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.