धनबाद, फरवरी 22 -- पारिवारिक कार्यक्रम में आए थे युवक पुलिस ने छह को लिया हिरासत में राजगंज, प्रतिनिधि। राजगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर गांव में शनिवार की रात बच्चा चोर के संदेह में ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर उनकी जमकर पिटाई कर दी। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, सियारजीरी (बोकारो) निवासी डब्लू कुमार महतो और बलियापुर निवासी दीपक कुमार महतो महेशपुर में एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। शाम को दोनों दलूडीह स्थित एक होटल के पास घूम रहे थे, तभी ऊपरबंधा के कुछ ग्रामीणों ने उन्हें बच्चा चोर समझकर पकड़ लिया और गांव ले गए। वहां जुटी भीड़ ने लाठी, टांगी, फरसा और कुल्हाड़ी जैसे हथियारों से लै...