धनबाद, मार्च 6 -- राजगंज, प्रतिनिधि।राजगंज के धारकिरो में श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा गांव के यज्ञ स्थल से निकल कर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए कतरी नदी पहुंची जहां पर यगाचार्य मधुसूदन पांडे ने वैदिक मंत्रोंच्चारण से कलशों में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुन: यज्ञ स्थल पहुंची। कलश यात्रा के दौरान रंग-बिरंगे परिधानों में श्रद्धालु देखते ही बन रहे थे। रंग-बिरंगे पताके लहराते हुए धार्मिक उद्घोष करते हुए भक्त चल रहे थे। धर्म की जय हो अधर्म का नाश हो प्राणियों में सदभावना हो आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। यहां श्रीश्री शतचंडी महायज्ञ 32 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। यगाचार्य मधुसूदन पांडे है। यज्ञ को सफल बनाने में अध्यक्ष मुकेश तिवारी, सचिव संतोष तिवारी, ज्ञानचंद तिवारी, कैशियर मनोज तिवारी, कार्तिक तिव...