धनबाद, मई 30 -- राजगंज, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोमनपुर स्थित जीटी रोड पर गुरुवार की शाम पांच बजे नियंत्रित होकर ऑटो के पलटने से उस पर सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पाकर डोमनपुर के मुखिया प्रतिनिधि भोलानाथ महतो ग्रामीणों के साथ दौड़े और राहत कार्य में जुटकर इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को राजगंज के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती करवाया। कुछ लोग जो आंशिक रूप से घायल थे, वे लोग घटनास्थल से ही अपने घर को चले गए, जबकि 6 लोगों का उपचार राजगंज में चल रहा है। घायलों में नरेश चौरसिया लोहार बरवा 60 वर्ष, कलावती देवी 65 वर्ष बरवाडीह राजगंज, मूसली देवी 60 वर्ष प्रधान खंता तोपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.