धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद, प्रतिनिधि। प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अपेक्षा की अदालत में गुरुवार को चमड़ा कारोबारी पर फायरिंग मामले की सुनवाई हुई। अदालत में तोपचांची के पूर्व इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा व हरिहरपुर थाने के पूर्व थाना प्रभारी संतोष कुमार रजक हाजिर नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व आवेदन दायर किया। कोर्ट ने केस अभिलेख को दौरा सुपुर्द कर सुनवाई के लिए प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र कुमार तिवारी की अदालत में भेज दिया। 14 जून-2016 को तोपचांची थाना क्षेत्र में ट्रक लेकर बंगाल जा रहे चमड़ा कारोबारी नजीम पर गोली चली थी। आरोप है कि हरिहरपुर थाने के तत्कालीन प्रभारी संतोष कुमार रजक ने पुलिस बल के साथ ट्रक को ओवरटेक कर ड्राइवर सह मालिक पर गोली चला दी थी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल पीएमसीएच में भर्ती कराया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.