धनबाद, जनवरी 22 -- धनबाद, प्रतिनिधि राजगंज गोलीकांड की सुनवाई बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनीष की अदालत में हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से डिस्चार्ज दायर करने के लिए समय की प्रार्थना की गई। कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित की। सुनवाई के दौरान तत्कालीन तोपचांची इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा उपस्थित थे। अन्य आरोपियों की ओर से अधिवक्ता ने प्रतिनिधित्व का आवेदन दिया था। धनबाद के प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी गौरव खुराना की अदालत ने तत्कालीन बाघमारा डीएसपी मजरुल होदा, तोपचांची अंचल के तत्कालीन इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार मिश्रा, हरिहरपुर के तत्कालीन थानेदार संतोष कुमार रजक, डीएसपी के चालक इरफान, अंगरक्षक चेतलाल रजक के विरुद्ध षड्यंत्र के तहत एकमत होकर जानलेवा हमला करने, साक्ष्य को छुपाने और अवैध हथियार का इस्तेमाल ...