चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 7 दिसंबर 2024 से चलाए जा रहे सौ दिवसीय यक्ष्मा उन्मूलन जागरुकता सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के तहत मंगलवार को मंडल के राजखरसांवा रेलवे स्टेशन में यक्ष्मा उन्मूलन सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस शिविर में कुल 28 कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्यों का टीवी सह स्वास्थ्य परीक्षण किया गया जिसमें टीवी की शिकायत से संबधित एक भी मरीज नहीं पाया गया। इस यक्ष्मा सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मुख्य रुप से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के एसीएमएस डा. सुष्मा अनिता संगा, एडीएमओ डा. राकेश तांडी ने यक्ष्मा रोग के बारे में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही यक्ष्मा पीड़ित मरीज के ईलाज अपने मुहल्ले, गांव या शहर के किसी भी सरकारी या गैरसरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.