राजकोट, फरवरी 12 -- राजकोट शहर में एक नवजात शिशु को लावारिस हालत में छोड़ने की घटना की जांच के दौरान नाबालिग से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चे की मां की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश की है और अपने भाई के साथ मजदूरी करती थी। पुलिस के अनुसार, 27 जनवरी को माधापर चौराहे के पास जामनगर रोड स्थित संतोषी नगर के सामने रेलवे यार्ड में एक नवजात शिशु लावारिस अवस्था में मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना पर गांधिग्राम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से बच्चे को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने बताया कि शिशु का वजन सामान्य से कम था और उसे सांस लेने में दिक्कत के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.