बेगुसराय, अक्टूबर 16 -- मटिहानी संवाद सूत्र। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि मटिहानी विधायक राजकुमार सिसंह उनके बचपन के मित्र रहे हैं। उनके अंदर जो प्रतिभा है वह बताता है कि वे बेगूसराय के बड़े नेता होंगे। साथ ही, बेगूसराय का नेतृत्व करेंगे। वे मटिहानी के जदयू प्रत्याशी राजकुमार सिंह के समर्थन में मटिहानी केएल उच्च विद्यालय में सभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने बिहार सरकार व केंद्र सरकार की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की चर्चा की। इसके पहले राजकुमार सिंह के नामांकन का काफिला जीत लाल उच्च विद्यालय नयागांव बलहपुर से प्रारम्भ हुआ। यह मटिहानी गांव स्थित केएल उच्च विद्यालय में सभा में तब्दील हो गया। इसके बाद राजकुमार सिंह कुछ लोगों के साथ नामांकन के लिए बेगूसराय पहुंचे। वहां उन्होंने सदर डीसीएलार सह निर्वाची अधिकारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.