नई दिल्ली, मई 23 -- राजकुमार राव महिला और पुरुष की बराबरी में यकीन रखते हैं। उनकी शादी में भी लोगों को यह उदाहरण देखने के मिला था। उन्होंने अपनी पत्नी पत्रलेखा से माथे पर सिंदूर लगवाया था। अब एक कॉमेडी शो के दौरान राजकुमार राव ने बताया कि उनके घर का कुक बहुत अच्छा मेक्सिकन फूड बनाता था लेकिन उसने उनकी पत्नी का सम्मान नहीं किया। इस वजह से राज कुमार राव ने उसे घर से निकाल दिया था।रौनक का कुक नहीं सुनता पत्नी की बात राजकुमार राव कॉमेडियन रौनक राजानी के शो पर थे। वहां रौनक ने बताया कि उनका कुक उनकी पत्नी को कुछ नहीं समझता है। 5 साल हो गए लेकिन वह उसे निकालने की हिम्मत नहीं कर पा रहे। इस पर राजकुमार राव ने बताया कि उनके कुक ने ऐसा किया था लेकिन उन्होंने उसे तुरंत हटा दिया।पत्रलेखा से नहीं था ठीक व्यवहार राजकुमार राव ने लोगों को अपनी स्टोरी सुन...