गाजीपुर, जनवरी 11 -- खानपुर। भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी गाजीपुर के राजकुमार पाल ने निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित किया है। वर्ष 2021 में ढाका में आयोजित हीरो एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और 2022 में जकार्ता में हुए हीरो एशिया कप में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का वह अहम हिस्सा रहे। इसके बाद उन्होंने एफआईएच हॉकी प्रो लीग विश्व कप 2023, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट मैचों सहित कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर उन्होंने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वहीं 2024 में चीन में एशियन चैंपियंस ट्रॉफी और 2025 में राजगीर एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.