बेगुसराय, नवम्बर 3 -- बेगूसराय, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। शहर के आनंद विहार, वार्ड नंबर-10, नागदह निवासी राज कुमार ने 42वीं राष्ट्रीय जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। यह प्रतियोगिता 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक कोरमंगला इंडोर स्टेडियम, बेंगलुरु में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुई। जिला ताइक्वांडो संघ के सचिव सह प्रशिक्षक नंदु कुमार ने बताया कि बिहार से कुल 32 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था, जिसमें बेगूसराय के दो बालक खिलाड़ियों ने बिहार का प्रतिनिधित्व किया। कोच विवेक प्रकाश और श्याम कुमार राज के नेतृत्व में बिहार टीम ने कुल दो रजत और दो कांस्य पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया। राज कुमार ने ओवर-78 किलोग्राम भार वर्ग में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और दिल्ली के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.