पूर्णिया, मार्च 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी में राजकीय होलिका महोत्सव की तैयारी लगभग अंतिम चरण में है। सिकलीगढ़ धरारा स्थित नरसिंह अवतार स्थल को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है। रंग रोगन का कार्य जोर-जोर से चल रहा है वहीं दूसरी ओर मंदिर प्रांगण में ही 45 फीट ऊंची होली का के पुतला का निर्माण करने में कारीगर दिन-रात लगे हुए हैं। सोमवार को बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी सरोज कुमार, अंचल पदाधिकारी अजय कुमार रंजन, के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारीयों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि बनमनखी के होलिका दहन समारोह को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त होने के बाद लगातार जिला प्रशासन एवं अनुमंडल प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में नरसिंह अवतार स्थल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.