चंदौली, दिसम्बर 13 -- चंदौली, संवाददाता। राजकीय हाईस्कूल त्रिभुवनपुर का वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश जायसवाल को प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिह्न देकर माननीय स्वागत किया। इस दौरान स्कूल के बच्चों ने विविध रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत संगीत और नाटक की प्रस्तुति से सभी का दिल जीत लिया। इस दौरान स्कूल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को विधायक ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहाकि वार्षिकोंत्सव में खेलकूद, निबंध, भाषण तथा सांस्कृतिक जैसे कार्यक्रमों से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाएं निखरती हैं। प्रतियोगिता के साथ-साथ बोर्ड और गृह परीक्षा में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वही विधायक ने शासन की ...