मुरादाबाद, फरवरी 10 -- विज्ञान में बेटियों का वर्चस्व बढ़ता ही जा रहा है। विज्ञान में महिलाओं का अंतरराष्ट्रीय दिवस 11 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्रों में महिलाओं की समान भागीदारी को बढ़ावा देना है। मंगलवार को आईआईटी गांधीनगर की सीसीएल की ओर से ये दिवस मनाया गया। मुरादाबाद जिले की विज्ञान समन्वयक व गांधी नगर की एडवाइजरी बोर्ड की मेंबर बबिता मेहरोत्रा ने बताया कि मंगलवार को एक अभिनव प्रयोग किया गया। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों से छात्राओं ने इस दिवस पर विभिन्न प्रकार की विज्ञान की गतिविधियां ऑनलाइन माध्यम से प्रदर्शित किया। राजकीय हाईस्कूल हुसैनपुर छिरावली की उदिति शर्मा, लवली, राधिका, मुस्कान ने बबिता मेहरोत्रा के मार्गदर्शन में उदासीनीकरण अभिक्रिया के प्रयोग को करके दिखाया। ...