प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल विद्यालय में बीती रात चोरों ने लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर विद्यालय से दो सेट कंप्यूटर, सिलाई मशीन, नेट, कैरम बोर्ड सहित अन्य कीमती सामान चुरा ले गए। चोरी की जानकारी सुबह उस समय हुई जब विद्यालय खुला। विद्यालय के कमरों में सामान बिखरा देख कर्मचारियों ने तत्काल प्रधानाध्यापक को सूचना दी। मौके पर पहुंची प्रधानाध्यापक करिश्मा खान ने बताया कि चोरों के खिलाफ थाने में प्रार्थना पत्र दिया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। विद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रधानाचार्य द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच-पड़ताल कराई जा रही है। आ...