बागपत, फरवरी 7 -- खेकड़ा। सुभानपुर के राजकीय हाईस्कूल का वार्षिकोत्सव में शनिवार को सांस्कृतिक उत्सवों की धूम रही। अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई भी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के महासचिव देवेन्द्र धामा और प्रधानाचार्या सुनीता कुमारी ने दीप जलाकर किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। कार्यक्रम में ख्याति स्वामी, कृष्णा कुमारी, नेहा वर्मा, अनुज सिसोदिया, प्रेरणा त्यागी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...