लखनऊ, फरवरी 5 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता गोसाईगंज के मस्तेमऊ स्थित राजकीय हाईस्कूल में गुरुवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरा छात्र सम्मेलन में छात्राओं ने सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रस्तुतियां देकर सभी का दिल जीता। मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देश्यीय सभागार का उद्घाटन और स्कूल की पहली वार्षिक पत्रिका नव किसलय का विमोचन किया। डॉ.दिनेश ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को बीते सत्र में सर्वाधिक अंक पाने वाली खुशी यादव को सम्मानित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने अतिथियों को पौधे व स्मृति चिन्ह भेंट किया। डॉ. पुष्पेन्द्र यादव,अखंड प्रताप सिंह, शिक्षक अशोक कुमार यादव, सपना सिंह,अर्चना, माया आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...