बरेली, दिसम्बर 20 -- बहेड़ी। मल्हपुर सबराह राजकीय हाईस्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बेहतर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समग्र शिक्षा राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक वीरेंद्र गंगवार ,विशिष्ट अतिथि तहसील नोडल अधिकारी राकेश कुमार माथुर रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुरातन छात्र व विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन रामचंद्र शर्मा ने किया। पूनम सिंह व साधना मौर्य का सहयोग रहा। यहां ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार, पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नंदिनी अनामिका, सरिता प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल टांडा छंगा, राजेंद्र यादव प्रधानाध्यापक राजकीय हाईस्कूल रतनगढ़...