विकासनगर, मार्च 4 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में मंगलवार को पीएचडी अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, संकाय सदस्य और पीएचडी के नए छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डीएस नेगी ने कहा कि यह कार्यक्रम नए शोधार्थियों को उनके अनुसंधान यात्रा के लिए मार्गदर्शन देने और संस्थान में उपलब्ध संसाधनों से परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राध्यापकों ने शोध कार्य के महत्व और एक अच्छा शोधकर्ता बनने के गुणों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने छात्रों को अनुसंधान के क्षेत्र में उच्च मानकों को अपनाने और समाज के लिए उपयोगी योगदान देने की प्रेरणा दी। विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालय को पीएचडी की राजनीति विज्ञान विभाग को छह सीट, अंग्रेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.