गाजीपुर, फरवरी 10 -- खानपुर, हिन्दुस्तान। सेना में तैनात हवलदार 40 वर्षीय चंद्रेश यादव का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंगलवार को पार्थिव शरीर एंबुलेंस से घर पहुंचा। सैकड़ों युवा हाथों में तिरंगा लिए जयकारों के साथ श्रद्धांजलि दिए। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। गार्ड ऑफ ऑनर और राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। क्षेत्र के सौना अड़ारे निवासी चंद्रेश यादव सीएमपी सेंटर मिलिट्री पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात थे। सोमवार को अपने तैनाती स्थल पर फौजियों को ट्रेनिंग देते समय दौड़ के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। उन्हें तुरंत आर्मी कैंप चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पत्नी कुसुम देवी, बेटे पियूष और प्रिंस और बेटी ने रो-रो कर शोक व्यक्त किया। बेचन यादव के पुत्र चंद्रेश यादव चार भाइयों में दूसरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.